देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, देवास ने संस्था और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायतों को भ्रामक, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कलेक्टर देवास से निष्पक्ष जांच एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र दांडगे ने संचालक मंडल एवं 124 भवनों के वैध सदस्यों के साथ कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि हाल ही में जनसुनवाई में कुछ व्यक्तियों द्वारा संस्था के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। संस्था का दावा है कि शिकायतकर्ताओं में शामिल कुछ लोगों का त्रिलोक नगर योजना के 124 भवनों से न तो सदस्य के रूप में और न ही वैध निवासी के रूप में कोई संबंध है, इसके बावजूद उनके द्वारा संस्था की कार्यप्रणाली और भवनों के भुगतान संबंधी आरोप लगाए जा रहे हैं।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि जिन व्यक्तियों का परियोजना से कोई वैधानिक संबंध नहीं है, उनके पास संस्था से जुड़े दस्तावेज और भुगतान संबंधी जानकारी कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जानी चाहिए। संस्था ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया, वीडियो और अन्य माध्यमों से संस्था एवं उसके पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे रहवासियों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।
संस्था ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने तथा शिकायतें झूठी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। संस्था ने जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking