लाडनूं: लाडनूं कस्बे में ओवरटेक करते समय एक पिकअप पलटी, 7 लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | May 21, 2024 लाडनूं कस्बे के सुरपालिया थाना क्षेत्र मे सोमवार दोपहर ओवरटेक करते समय एक पिकअप पलट गई। पिकअप मे 7-8 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं भी थी। पिकअप मे सवार लोग निमोड़ा मे भैंरूजी की फैरी लगाकर डीडवाना की तरफ जा रहे थे तभी सुरपालिया के पास ओवरटेक के चक्कर मे हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लाडनूं अस्पताल पहुंचाया।