Public App Logo
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा पूरे प्रदेश में तेजा दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते 1 सितंबर को भोपाल में संकल्प महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट मंगलवार को चापडा पहुंचे जहां पर नेमावर रोड पर संचालित राम रसोड़ा पर सभी जाट समाज एवं सर्व समाज के लोगों से मुलाकात कर होने वाले सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई। - Huzur News