मझोली: मझौली नगर और ग्रामीण इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी,लोगों को गर्मी से मिल रही राहत, किसानों के चेहरे खिले
मझौली नगर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 से बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं जून माह में काफी कम बारिश हुई थी जिसके बाद जुलाई माह में अच्छी बारिश के संकेत से किसानों का चेहरे खुश हैं माना जा रहा है की बारिश से धान की फसल अच्छी होगी।