पटेरा: पटेरा तहसीलदार मानसी अग्रवाल कुआखेड़ा गाँव पहुँचीं, प्रदर्शन खत्म कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया
Patera, Damoh | Sep 3, 2026 पटेरा ब्लॉक के कुआं खेड़ा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा आज प्रदर्शन किया गया था इस बीच पटेरा तहसीलदार मानसी अग्रवाल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से गांव तक करीब 1 किलोमीटर तक रास्ता कीचड़ से सराबोर है जिससे आवागमन में दिक्कतें होती हैं।