हल्द्वानी: जनता की समस्याओं के समाधान हेतु इस वर्ष भी हल्द्वानी नगर में लगाए जाएंगे जन सुनवाई शिविर: DM
जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में नगर निगम हल्द्वानी अंतर्गत वार्ड 1 से 20 तक के पार्षदों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर नगर के विकास हेतु चर्चा की व उनका फीडबैक लिया। बैठक में पार्षदों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख वार्ड अंतर्गत विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी देते हुए उनके समाधान की बात रखी।