टीकमगढ़: अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी, कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त की अपील की
टीकमगढ़। करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। मृतक का रंग गेहुआं, लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच, दाढ़ी-मूंछ बढ़ी हुई है तथा उसने स्लेटी रंग की फुल बांह की टी-शर्ट पहन रखी है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था और गुदनवारा व आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहता था।