मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत होगा आमजन का शासन पर विश्वास
नीमच, 08 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण को अभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने बिगड़े ट्रांसफार्मर, बिगड़े हैंडपंप, 108 एंबुलेंस सेवा तथा विद्यालयों से ड्रॉपआउट बच्चों से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सेवाओं, योजनाओं और संस्थाओं का लाभ आमजन तक सहजता से पहुंचना चाहिए।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा लगभग 50 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित बिंदुओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और उन्हें शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhyan2026
#Neemuch
#नीमच
8 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026