Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
tt879542
#localtournament #sirajcupanni #grandfinal
Kullu, Kullu
| Feb 5, 2026
#localtournament
#sirajcupanni
#grandfinal
MORE NEWS
हिमाचल में IAS के तबादले। Kullu Times
Kullu, Kullu | Jul 6, 2026
हिमाचल में HAS के तबादले। Kullu Times
Kullu, Kullu | Jul 6, 2026
सोशल मीडिया में अनुसूचित जनजातीय वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे कथित टिप्पणियां करने पर लाहौल स्पीति बार एसोसिएशन ने एसपी केलांग शिवानी मेहला को जितेंद्र राजपूत नाम के शख्स के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने इस संदर्भ में क्या कहा सुनिए। Kullu Times
Kullu, Kullu | Jul 6, 2026
जिला कुल्लू अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप 2026। निश्चय ठाकुर और सैजल खाड़का बने चैंपियन Kullu Times जिला कुल्लू शतरंज संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 जिला कुल्लू शतरंज चैंपियनशिप-2026 रविवार को ला मॉन्टेसरी स्कूल, केलहेली में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 64 उभरते खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में 6 राउंड और बालिका वर्ग में 5 राउंड खेले गए। प्रतियोगिता के शीर्ष विजेता खिलाड़ियों के बीच चले कड़े मुकाबलों के बाद दोनों वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे: ओपन वर्ग: प्रथम: निश्छय ठाकुर (5.5 अंक) द्वितीय: राघव शर्मा (5.5 अंक) तृतीय: आयुष शर्मा (5 अंक) बालिका वर्ग: प्रथम: सैजल खाड़का (5 अंक) द्वितीय: हरमैनी (4 अंक) तृतीय: भैरवी सिंह (4 अंक) खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि की घोषणा पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जिला कुल्लू शतरंज संघ के अध्यक्ष ललित वैद्य ने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए एक बड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। वर्तमान सत्र से राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले जिला कुल्लू के शीर्ष दो खिलाड़ियों को ₹2,000 प्रति खिलाड़ी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश की किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले जिला कुल्लू के प्रत्येक खिलाड़ी को संघ की ओर से ₹3,000 की विशेष प्रोत्साहन राशि से नवाजा जाएगा। इस ऐतिहासिक घोषणा का वहां उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने तालियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि हिमालयन हाइडल एनर्जीज के निदेशक अमित नारंग रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कुल्लू में शतरंज के विकास और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला शतरंज संघ के प्रयासों की जमकर सराहना की। जिला कुल्लू शतरंज संघ ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हिमालयन हाइडल एनर्जीज, ला मॉन्टेसरी स्कूल केलहेली प्रबंधन, सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में 64 खिलाड़ियों की रिकॉर्ड भागीदारी के साथ संपन्न हुई यह चैंपियनशिप आगामी 'हिमाचल प्रदेश राज्य अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप' के लिए जिला टीम के चयन का मुख्य आधार रही है।
Kullu, Kullu | Jul 6, 2026
मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया Kullu Times मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ से मंडी-चंडीगढ़ तथा कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच रोज़ाना चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी, जबकि गैर-आरसीएस (बाजार आधारित) मॉडल के तहत कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के लिए हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस सेवा का संचालन किया जाएगा। कुल्लू से हेलीकॉप्टर की उड़ान प्रातः 9.00 बजे संचालित होगी और 9.10 पर मंडी पहुंचेगी। इसके बाद मंडी से 9.15 पर रवाना होकर हेलीकॉप्टर 9.45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी की उड़ान चंडीगढ़ से सुबह 10.00 बजे होगी व 10.30 पर हेलीकॉप्टर मंडी पहुंचेगा तथा मंडी से 10.35 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे कुल्लू पहुंचेगा। ये सेवाएं नव निर्मित कांगनीधार (मंडी) हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। आरसीएस-उड़ान योजना के तहत मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर के लिए किराया 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर के लिए किराया 8,500 रुपये तय किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं और आवश्यक अवसंरचना से सुसज्जित कांगनीधार हेलीपोर्ट हवाई सेवाओं के महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। मंडी और कुल्लू जिलों के लोगों को हेलीकॉप्टर सेवाओं के शुभारंभ पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूर दराज और पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत के साथ हवाई संपर्क के क्षेत्र में एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इन सेवाओं से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन सेवाओं की क्षमता मजबूत होगी तथा स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हेलीपोर्ट के विकास, क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार तथा भारत सरकार एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से आरसीएस-उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विमानन अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की पहल को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के जसकोट, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा के हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इन हेलीपोर्ट के बनने से उच्च श्रेणी के पर्यटकों का हिमाचल प्रदेश में आगमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि ऊना में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ने धनराशि का प्रावधान किया है तथा नाहन और सोलन में भी हेलीपोर्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के रंगरीक में सेना के सहयोग से एक हेलीपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, महापौर सुरेंद्र चौहान तथा पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया शिमला में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। वहीं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य जल प्रबंधन बोर्ड की उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार वर्चुअल माध्यम से मंडी से कार्यक्रम में शामिल हुए। Sukhvinder Singh Sukhu
Kullu, Kullu | Jul 6, 2026
#localtournament #sirajcupanni #grandfinal - Kullu News