कांके: डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति द्वारा आयोजित काली पूजा समारोह में शामिल हुए सांसद संजय सेठ
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2026 डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति द्वारा आयोजित काली पूजा समारोह में रविवार की रात करीब दस बजे सांसद संजय सेठ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां काली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां काली से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।