बिछिया: प्रशासन आपके द्वार: जामगांव में जन शिविर का आयोजन, कलेक्टर ने कहा हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
आज 17 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर 1:00 मवई विकासखंड के ग्राम जामगांव में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय जन शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही समस्याओं के समाधान की पहल की गई l इस दौरान कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l