रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जमीनी विवाद के चलते धर्मेंद्र और पुष्पेंद्र में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। और जमकर मारपीट हुई। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।