लालगंज: गौरवा परसिया गांव में कनेर के जहरीले बीज खाने से महिला की बिगड़ी हालत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा उपचार
हलिया थाना क्षेत्र के गौरवा परसिया गांव में सोमवार की देर रात करीब 9:00 बजे एक 18 वर्षीया महिला ने कनेर के फूल के जहरीले बीज का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों की तत्परता से अचेत महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में उसका उपचार जारी है।