समाजसेवी आचार्य विकास की दादी छन्नो देवी का निधन
राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने किया शोक प्रकट
सफीदों, : ओम आयुर्वेद के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी आचार्य विकास कुमार की दादी छन्नो देवी के निधन से सफीदों क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का उनके निवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान गणमान्य लोगों ने आचार्य विकास कुमार एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्ग का बिछड़ना एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। छन्नो देवी अपने पीछे भरा-पूरा और खुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार और परिचितों में गहरा दुख है। वहीं, आचार्य विकास कुमार ने इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बडौली, सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, राष्ट्रीय सफाई आयोग के चेयरमैन भारत भूषण टांक, एशियन कबड्डी के चेयरमैन गुलाब सैनी, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा, कमलजीत मोरखी, सुरेश कौशिक, एडवोकेट कुनाल अग्रवाल, गौरव रोहिल्ला, एडवोकेट कपूर मलिक, पालेराम राठी, पप्पू पोखरी खेड़ी और नरेश जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Safidon, Jind | Nov 29, 2026