गोटेगांव-लाठगांव धूमा मार्ग हुआ जर्जर, जगह-जगह गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
राहगीर और ग्रामीण परेशान, बड़े हादसे की आशंका; जनप्रतिनिधियों से सड़क सुधार की आस
गोटेगांव। गोटेगांव से लाठगांव धूमा की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह खराब होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है।
हालांकि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि तब तक जर्जर मार्ग की स्थिति को देखते हुए आवश्यक अस्थायी सुधार कार्य कराया जाना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा।
कैलाश गुप्ता
नई दुनिया मो 9329446506
Collector Narsinghpur Mahendra Nagesh Jalam Singh Patel Nagar Palika Parishad Gotegaon Kanchhedi Patel BJP Madhya Pradesh PRO Jansampark Narsinghpur Maninagendra Singh Foundation Raghunath Rai