एत्मादपुर: कृष्णा हॉस्पिटल के पास लोडिंग टेंपो चालक से दो अज्ञात व्यक्तियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर की लूट, पीड़ित ने दी तहरीर
Etmadpur, Agra | Jul 8, 2024 थाना एत्मादौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक लोडिंग टेंपो चालक को पेप्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की। चालक मथुरा से माल खाली कर आगरा आ रहा था। मथुरा रिफाइनरी से दो अज्ञात व्यक्ति आगरा की कहकर उसके साथ बैठ गए। चालक को दोनों ने पेप्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रू 25 हजार और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।