एत्मादपुर: रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के गेट के समीप से बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से रुपए 40 हजार की लूट
Etmadpur, Agra | Jul 8, 2024 कस्बा एत्मादपुर के रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपए जमा करने आए किसान को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने स्लिप भरवाने के बहाने गुमराह करके बैंक से बाहर लाकर लूट की। बदमाशों ने नगला हंसराज निवासी किसान सत्यप्रकाश के साथ मारपीट की, उसके बाद जेब में रखें ₹40 हजार लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है