एत्मादपुर: थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पैंत खेड़ा में बारिश के कारण मकान का छज्जा गिरा, एक बहन सहित दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर
Etmadpur, Agra | Jul 7, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पैंत खेड़ा में बारिश के कारण एक मकान का छज्जा भर-भरा कर गिरने से एक बहन सहित दो भाई घायल हो गए। तीनों भाई बहन मकान का छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दब गए। तीनों को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।जहां एक भाई बहन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। एक भाई की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।