एत्मादपुर: थाना खंदौली क्षेत्र के आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के समीप तालाब में एक महिला सहित आठ बच्चे डूबे, चार बच्चों की मौत
Etmadpur, Agra | Jul 7, 2024 खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के पास रविवार को तालाब में एक महिला और आठ बच्चे डूब गए। जिसमें से चार बच्चों की मौत हो गई। खंदौली थाने के प्रभारी राकेश चौहान के मुताबिक एक महिला और 8 बच्चियों तालाब में डूबने लगीं, उनकी की चीख-पुकार लोग एकत्रित हो गए। गोताखोरों की मदद से चार बच्चों सहित महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार बच्चों की मौत हो गई।