एत्मादपुर: कस्बा एत्मादपुर के नई बस्ती स्थित मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति को शराव के नशे में महिला ने किया खंडित
Etmadpur, Agra | Jul 8, 2024 कस्बा एत्मादपुर के नई बस्ती स्थित मंदिर में स्थापित शनि देव की मूर्ति को शराब के नशे में एक महिला ने खंडित कर दिया। महिला का अपने पति से काफी समय से तलाक का मुकदमा चल रहा है। महिला शराब के नशे की आदी बताई जा रही है। महिला शराब के नशे में अक्सर कस्बे में कुछ ना कुछ उथल-पुथल करती रहती है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल जुटी है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की।