एत्मादपुर: श्याम विहार कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Etmadpur, Agra | Jul 6, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में विवाहिता ने पंखे पर लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। 22 वर्षीय महिला साधना अपने पति मोनू के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। 6 महीने पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पति काम पर गया था। तभी महिला ने पंखे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।