बक्सर: ₹982.58 करोड़ से 80.728 किमी ब्रह्मपुर-कोरानसराय, इटाढ़ी-सरेंजा पथ का होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
Buxar, Buxar | May 28, 2026 जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़क 80.728 किमी ब्रह्मपुर-कोरानसराय, इटाढ़ी-सरेंजा पथ का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 982 करोड़ 58 लाख रुपये से कराया जाएगा। बिहार कैबिनेट की बैठक में को कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें बक्सर के सबसे लंबे पथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिली है।