रावतसर: रावतसर में नकली चांदी देकर रुपये हड़पने और धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है पुलिस से बुधवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पंकज मीणा निवासी दमदमा हाल कर्मचारी नगर पालिका रावतसर ने मामला दर्ज करवाया कि विजय कुमार निवासी नौरंगदेसर ने उसे असली चांदी बता कर नकली चांदी देकर रुपए हड़प कर धोखाधड़ी की है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।