कासगंज: पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल, गंजडुंडवारा के नगला नारायण का मामला
गंजडुंडवारा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार दी गई। नगला नारायण निवासी 27 वर्षीय विजितेंद्र को शुक्रवार रात घर के बाहर टहलते समय गांव के ही जगमोहन व साथियों ने गोली मार दी, जो उसके माथे में लगी। परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्लॉट विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, घायल का इलाज जारी है।