उतरौला: नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने रमजान के दृष्टिगत नगर में पेयजल एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
1 मार्च शनिवार दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने शुरू हो रहे रमजान माह के दृष्टिगत नगर के साथ सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं जल कल विभाग को समय से जल आपूर्ति बनाए रखने को कहा।