कुटुंबा: 57 स्वयं सहायता समूहों को मिला 85 लाख रुपये का ऋण, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूको बैंक अंबा की ओर से बुधवार को स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जीविका से जुड़ी 57 स्वयं सहायता समूहों को कुल 85 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान समूहों की प्रतिनिधियों को ऋण राशि का सांकेतिक चेक सौंपा गया।