बरहट: बखारी चौक स्थित शिव पार्वती मंदिर में आधा दर्जन देवी देवताओं की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित
Barhat, Jamui | Feb 18, 2024 बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मलयपुर लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के बखारी चौक स्थित शिव पार्वती मंदिर के परिसर में स्थापित आधा दर्जन देवी देवताओं कि प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों के द्वारा शनिवार की बीती रात खंडित कर दिया गया। इसकी जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह स्थानीय महिलाए पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंची।