पकड़ी दयाल: मध्यान भोजन योजना बंद होने के मामले में डीपीओ ने एचएम से मांगा स्पष्टीकरण
पताही . प्रखंड के मध्य विद्यालय बेतवना में मध्यान भोजन योजना बंद कर छात्र छात्राओं को दोपहर में भोजन नही देने के मामले में डीपीओ ने प्रखंड साधन सेवी के जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक से स्पस्टीकरण मांगा है . 4 अप्रैल को मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन नही बनने की शिकायत पर मध्यान भोजन योजना के साधन सेवी मंजित कुमार ने विद्यालय का जांच किया था .