नीम चक बथानी: बथानी में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग हुए गिरफ्तार
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। इस मामले में दोनों पक्ष के द्वारा नीमचक बथानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे प्रीति कुमारी ने बताया कि तेलारी गांव में हुई मारपीट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।