लखीमपुर: धनतेरस पर डीएम और SSP ने बाजारों में पैदल मार्च किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लखीमपुर खीरी। धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार रात जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण का सुरक्षा व्यवस्था परखी।