जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में मुख्यमंत्री के सात निश्चय अंतर्गत जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सात निश्चय के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति एवं निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पात्र लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने एवं लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को गति देने पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai