कटोरिया: वीराडीह गांव में जमीन विवाद के चलते भाई और भतीजा ने वृद्ध से की मारपीट
Katoria, Banka | Jul 13, 2026 वीराडीह गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे जमीन विवाद में भाई एवं भतीजे ने नीरो यादव के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी ने जमदाहा ओपी में अपने छोटे भाई एवं भतीजे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।