करौली: गुढाचंद्रजी में बिजली निगम ने 325 अवैध कनेक्शन काटे, 2 लाख 85 हजार का लगाया जुर्माना, बिजली चोरों में मचा हड़कंप
कस्बे मे बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ बिजली निगम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।सहायक अभियंता (नादोती) योगेश शर्मा ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि अधीक्षण अभियंता जयपुर डिस्कॉम करौली रूप सिंह गुर्जर के निर्देशानुसार अधिशासी अभियंता( सतर्कता ) करौली नवरतन बैरवा की अगुवाई में टीम गठित की गई। गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए कस्बे के 325 अवैध कनेक्शन काटे।