करौली: मासलपुर मंडरायल में पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव के लिए 9 सेंटरों पर मतदान, कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टी रवाना हुई
करौली जिले में पंचायत समिति सदस्य के लिए 21 अगस्त को उपचुनाव होगा।मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। उपचुनाव मंडरायल पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 और मासलपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 में होगा।बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, सामग्री के प्रयोग और आचार संहिता की जानकारी दी गई।