करौली: जिला जनअभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित, फरियादी जुड़े
करौली कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला जनअभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता मे आयोजित हुई।गुरुवार दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न ब्लॉक के फरियादी जुड़े।जिला मुख्यालय पर भी कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना।