करौली: टोंका खरैटा में नंदे भूमिया की वार्षिक जात पर भरा मेला, मंत्री जवाहर सिंह बेढम व MLA दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत
करौली जिले के नंदे भूमिया की वार्षिक जात पर लक्खी मेले का पंचायत तुलसीपुरा के ग्राम टोंका खरैटा में आयोजन किया गया।जिसमें जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।गुरुवार शाम 4 बजे मेले में पहुंचने पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम और क्षेत्रिय विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का लोगों ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया।