जाजू सागर बांध से पानी की अवैध निकासी पर कार्रवाई,लगभग तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में चला #अभियान
करीब दो लाख रुपये मूल्य के पाइप जब्त, तीन किलोमीटर क्षेत्र में चला अभियान
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जाजू सागर बांध (हरकियाखाल बांध) से पानी की अवैध निकासी रोकने के लिए बुधवार को प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। एसडीएम नीमच श्री पराग जैन के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व, पुलिस एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बांध क्षेत्र में 25 से अधिक स्थानों पर जमीन में दबाकर बिछाई गई अवैध पाइपलाइन हटाई। कार्रवाई में करीब दो ट्रॉली पाइप जब्त किए गए, जिनका अनुमानित मूल्य दो लाख रुपये है।
एक हजार फीट लंबी पाइपलाइन हटाई
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुछ लोगों ने बांध क्षेत्र में जमीन के भीतर पाइप दबाकर खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की थी। टीम ने जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से अवैध पाइपलाइन हटाई। इस दौरान लगभग एक हजार फीट लंबाई के 20-20 फीट के 50 पाइप निकाले गए, जबकि 50 अन्य पाइप क्षतिग्रस्त किए गए। कार्रवाई लगभग तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में की गई।
विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान जीरन तहसीलदार श्री शत्रुघ्न चतुर्वेदी, पुलिस एवं विद्युत मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद चंद्र बुनकर, बांध प्रभारी श्री सुरेश पवार तथा संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने कार्रवाई में सहयोग किया।
प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य बांध से पानी की अवैध निकासी पर रोक लगाना तथा जल संसाधन का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#neemuch #नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026