भादरा: 283 ग्राम चिट्टे के साथ पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, गोगामेड़ी पुलिस की कार्रवाई, जब्त नशे की कीमत करीब ₹60 लाख
गोगामेड़ी पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास कार से 283 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त नशे की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों से नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।