मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में शेविंग कराने आए युवक की गोली मारकर हत्या,भाई बोला- 2 दिन पहले आरोपी ने दी थी धमकी
Meerut, Meerut | Jun 23, 2024 लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 12 घंटे के अंदर हत्या की दूसरी बड़ी वारदात हुई है। रविवार सुबह शेविंग कराने आए युवक को दुकान में घुसकर 4 गोली मारकर हत्या कर दी गई। हुमांयू नगर निवासी युवक समीर शेविंग कराने आया था। तभी अमीरु नामक युवक ने उसे गोली मार दी।मृतक के भाई ने बताया कि समीर का 2 दिन पहले अमीरु से झगड़ा हुआ था।