मेरठ: मेरठ में बीच बाजार युवक की गोली मारकर हत्या:कार-बाइक में टक्कर के बाद पड़ोसियों में झगड़ा हुआ, आंख और सीने में मारी गोली
Meerut, Meerut | Jun 23, 2024 मेरठ में शनिवार रात युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। लोहिया नगर थाना के जाकिर कॉलोनी गली नंबर-3 में कार और बाइक की जरा-सी टक्कर के बाद कहासुनी इतनी बढ़ी कि बाइक सवार युवक अपने 7-8 लोगों के साथ हथियार लेकर दौड़ता हुआ आया। आते ही उसने 40 साल के अनीस मलिक पर फायर कर दिए।