मेरठ: SSP ने 9 सब इंस्पेक्टरों को किया लाइन हाज़िर, 17 चौकी इंचार्जों का बदला कार्य क्षेत्र
Meerut, Meerut | Jun 23, 2024 मेरठ SSP ने सब इंस्पेक्टरों का फेर बदल करते हुए 9 को लाइन हाज़िर कर दिया। जबकि खराब आउटपुट के चलते 17 चौकी इंचार्जों को इधर से उधर कर दिया है। SSP ने व्यवस्ता को दुरुस्त करने के प्रयास में ये बड़ा एक्शन लिया है। SSP ने यह कदम शिकायतों की लंबी लिस्ट मिलने के बाद उठाया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जल्द थानों में भी बड़ा फेर-बदल हो सकता है।