कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि कोटद्वार पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान हलदुखाता मल्ला कोटद्वार निवासी राजकुमार पुत्र छोटे सिंह को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।