गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में जनता दरबार आयोजित, नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना
उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।