जहानाबाद: एरकी में ट्रैक्टर डल्ला बनाने के विवाद में पचरुखिया के युवक से मारपीट, ₹1.05 लाख की बेईमानी का आरोप
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी रंजन कुमार ने एरकी के एक दुकानदार को ट्रैक्टर का डल्ला बनाने के लिए 1 लाख 5 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि पांच महीने बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ और दुकानदार टालमटोल करता रहा। गुरुवार को डल्ला बनाने की बात कहने पहुंचे रंजन कुमार के साथ दुकानदार और कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए।