बारुण थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बकाया बिल के कारण काटे गए कनेक्शन के बावजूद अवैध रूप से बिजली उपयोग करने का मामला सामने आया है।इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता रंजन कुमार एवं कनीय विद्युत अभियंता अजित रंजन द्वारा बारुण थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।