मुरैना नगर: गणेशपुरा में चोरी की कोशिश, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल, पुलिस को दी शिकायत
मुरैना शहर के गणेशपुरा इलाके में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात युवक देर रात घर में घुसने की कोशिश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि सुंदरदास बाबा मंदिर वाली गली में रहने वाले बाबूलाल के कमरे की खिड़की तोड़कर चोर घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद दूसरी मंजिल पर महिलाओं के द्वारा शोर मचाया तो भाग गया।