गिरिडीह: जिला प्रशासन का मुख्य समारोह 15 अगस्त को झंडा मैदान में आयोजित होगा, डीसी ऑफिस से मिली जानकारी
15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे झंडा मैदान में जिला प्रशासन का मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें मंत्री सुदिव्य कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। शुक्रवार को 2 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, संस्थान तथा आमजन की उपस्थिति रहेगी। प्रशासन ने जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में क्रमवार ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया है।