जमुई: पलनियातरी इलाके के झाड़ी में 20 घंटे बाद मिला वृद्ध का शव, शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 पलनियातरी इलाके के झाड़ी में 20 घंटे बाद एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद रविवार की देर रात 11:00बजे डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।