🚨 प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, आकाश घर से काम के बहाने निकला था और रिश्तेदारी में शेरगढ़ गांव गया था। इसी दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
आकाश की मां ने कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल आकाश को सूचना पर पहुंची पुलिस पिपरी थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसका उपचार नहीं कराया गया।
वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को मिलने के लिए बुलाया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे।
इस मामले में कौशांबी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर थाना पिपरी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की जानकारी दी है।
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 16, 2026