रामगढ़ चौक: लखीसराय में पुलिस ने नूनगढ़ चेकपोस्ट पर 'रोको-टोको अभियान' चलाकर वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच की
जिले में अपराध नियंत्रण और नशीले व प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में SP के निर्देशानुसार रविवार 7 बजे नूनगढ़ चेकपोस्ट पर विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया।अभियान के दौरान मार्ग से गुजरने वाले विभिन्न दोपहिया, चारपहिया एवं मालवाहक वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से तलाशी ली गई।